नेताजी सुभाषचंद्र बोस के सपनों को करें साकार

पुण्यतिथि पर किया याद दी श्रद्धांजलि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Aug 2020 10:52 PM (IST) Updated:Tue, 18 Aug 2020 10:52 PM (IST)
नेताजी सुभाषचंद्र बोस के सपनों को करें साकार
नेताजी सुभाषचंद्र बोस के सपनों को करें साकार

रायबरेली : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर जिले भर में आयोजन हुए। शहर में नेताजी की प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों की ओर से माल्यार्पण किया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हरचंदपुर में नेता सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर मंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए उनके योगदान के बारे में बताया। छात्र नेता सूर्यांश सिंह चौहान ने कहा कि हमें उनके जीवन से सीख लेकर सपनों को साकार करना चाहिए। उधर, महराजगंज में श्रीसाई नाथ सेवा समिति के कार्यालय पर पदाधिकारियों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। समिति अध्यक्ष सुनील मौर्य एवं महामंत्री विमल रस्तोगी ने कहा की आजादी क़ी लड़ाई में नेताजी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

तिलक भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि राष्ट्रनायक सुभाष चंद्र बोस भारत स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। शहर अध्यक्ष सईदुल हसन, निर्मल शुक्ल, राजकुमार दीक्षित, वीरेन्द्र यादव, कमल सिंह चौहान, घनश्याम शुक्ल, अजय शर्मा, अरशद, विद्या विनोद सिंह, सुनीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी