राम मंदिर के लिए कानून बनाने की मांग

जासं, रायबरेली : राष्ट्रीय बजरंग दल लालगंज ब्लाक की विशुनखेड़ा में की बैठक हुई। इसमें संग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 06:13 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 06:13 PM (IST)
राम मंदिर के लिए कानून बनाने की मांग
राम मंदिर के लिए कानून बनाने की मांग

जासं, रायबरेली : राष्ट्रीय बजरंग दल लालगंज ब्लाक की विशुनखेड़ा में की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। साथ ही अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया गया। सभी ने भाजपा सरकार से राम मंदिर के लिए कानून बनाने की मांग की।

प्रांत महामंत्री अभिषेक तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार बगैर वादे के ट्रिपल तलाक कानून पारित करा सकती है। लेकिन जिस वादे ने उसे सत्ता के शिखर पर पहुंचाया, उस राम मंदिर निर्माण के वादे की उसे याद तक नहीं है। अयोध्या में राम मंदिर के लिए तुरंत कानून बनाया जाए। कहा कि डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच किया जाएगा। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ¨हदू परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्र कुमार वाजपेयी, पवन गुप्ता, पंकज मिश्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी