सेंट्रल बार के पदाधिकारियों को व्यापारियों ने किया सम्मानित

रायबरेली : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिध मंडल की ओर से शहर के एक लॉन में सम्मान समा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 12:07 AM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 12:07 AM (IST)
सेंट्रल बार के पदाधिकारियों को व्यापारियों ने किया सम्मानित
सेंट्रल बार के पदाधिकारियों को व्यापारियों ने किया सम्मानित

रायबरेली : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिध मंडल की ओर से शहर के एक लॉन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें बार के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष बसंत ¨सह बग्गा ने कहा कि जिले में हमेशा अधिवक्ताओं और व्यापारियों का सामंजस्य रहा है। अधिवक्ताओं के साथ मिलकर अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएंगे। सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष अतुल शुक्ला ने कहा कि अधिवक्ता व्यापारियों के हर सुख-दुख में साथ रहेंगे। व्यापारी हित के लिए अधिवक्ता ईंट से ईंट बजा देंगे। प्रांतीय संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि अधिवक्ताओं की समाज में अग्रणी भूमिका होती है। वे न्याय के सजग प्रहरी होते हैं। सेंट्रल बार एसोसिएशन महामंत्री विजय वाजपेयी ने कहा कि व्यापारियों ने जिस आत्मीयता के साथ सम्मान किया है, इसके लिए हम सभी सदैव ऋणी रहेंगे।

इस दौरान व्यापार मंडल द्वारा पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीशंकर वाजपेई, विकास त्रिपाठी, मनोज वर्मा, कमलेश यादव, बृजेंद्र बहादुर यादव, सीएल यादव, राजेश शुक्ला, इसरार खान, अनूप अवस्थी, आशु श्रीवास्तव आदि सम्मानित किए गए। इस मौके पर सुरेश यादव, विवेक शुक्ला, राजेंद्र साहू, शाकिब, विजय सोनकर, बन्नाराम आठवानी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी