एम्स में ब्लड बैंक तैयार, लाइसेंस का इंतजार

एम्स में चिकित्सकों ने मरीजों को भेंट किए फूल की जल्द स्वस्थ होने की कामना

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jul 2022 12:21 AM (IST) Updated:Sat, 02 Jul 2022 12:21 AM (IST)
एम्स में ब्लड बैंक तैयार, लाइसेंस का इंतजार
एम्स में ब्लड बैंक तैयार, लाइसेंस का इंतजार

राही, (रायबरेली) : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को डाक्टर्स डे मनाया गया। चिकित्सकों ने अंत: रोग विभाग में भर्ती मरीजों का हाल जाना और फूल भेंट करके उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी डाक्टर्स डे मनाया गया।

एम्स के निदेशक प्रो. अरविद राजवंशी ने बताया कि भारत रत्न से सम्मानित स्व. डा. विधान चंद्र राय के का जन्म एक जुलाई 1882 को बिहार में हुआ था। वह मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। उनके सम्मान में यह दिवस मनाया जा रहा है। डाक्टर्स डे पर निदेशक ने संस्थान में संचालित सभी सेवाओं की विस्तार से चर्चा की। बताया कि ब्लड बैंक बनकर तैयार है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से लाइसेंस के लिए अप्लाई किया गया है। लाइसेंस मिलते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। एनाटामी के विभागाध्यक्ष एडीशनल प्रोफेसर डा. रजत शुभ्रा दास की अगुवाई में एमबीबीएस के छात्रों ने अस्पताल परिसर में रैली निकाली। चिकित्सकों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को पुष्प गुच्छ देकर उनका हालचाल पूछा। इस मौके पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। साथ ही संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रोफेसर अर्चना ने प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। डा. गौरव पांडेय, रिषभ गर्ग, शुभम भाटिया, अदम्य सिंह और गुलशन प्रमुख रूप से मौजूद रहे। - बुद्धिजीवियों ने किया रक्तदान

जासं, रायबरेली : जेसीआइ, राना बेनी माधव बक्स सिंह स्मारक समिति और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में डाक्टर्स डे पर दिन आइएमए भवन, नेहरू नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जेसीआइ के अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। जेसी मोहित गर्ग, जेसी नीलेश गुप्ता सहित 14 लोगों ने रक्तदान किया। पूर्व अध्यक्ष जेसी ऋषि अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। जेसी नीलेश गुप्ता, इंद्रेश विक्रम सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, गोविद खन्ना, संजय श्रीवास्तव, राकेश अग्रवाल, सुयश जीवनानी, अरविद मिश्रा, प्रभात सिंह, प्रभु अग्रवाल, मोहित गर्ग, नितिन प्रजापति, डा. बृजेश सिंह, डा. ओमिका चौहान, डा. मनीष चौहान, डा. गीता शर्मा, डा. केएस सिंह, डा. नितिन निगम, डा. गोपालजी गुप्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी