भाजपा सीधे मजदूरों तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ

साइकिल पाकर खिले छात्राओं के चेहरे श्रमिकों को मिला योजनाओं का लाभ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 12:17 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 12:17 AM (IST)
भाजपा सीधे मजदूरों तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ
भाजपा सीधे मजदूरों तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ

रायबरेली : डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को श्रम विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के कैबिनेट मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है। बिचौलियों का काम समाप्त कर योजनाओं का लाभ सीधे मजदूरों तक पहुंचा रही है। सपा पर बिना नाम लिए कहा कि लाल टोपी वालों की तरह श्रम विभाग रेवड़ी की तरह साइकिल बांटने का कार्य नहीं करेगी। सिर्फ पंजीकृत मजदूरों को ही इसका लाभ मिलेगा। लाल टोपी वाली सरकार में अपने मजदूरों, चहेतों, कार्यकर्ताओं को साइकिल का लाभ दिया जाता था। खाद के लिए लंबी लाइन लगाकर किसान लाठियां खाते थे। आज ऐसा नहीं है। गन्ना किसानों को पहले 15 हजार करोड़ रुपये, जबकि भाजपा सरकार में छह गुना करके 90 हजार करोड़ कर दिया है। मार्च महीने तक मजदूरों का पंजीयन, नवीनीकरण, निश्शुल्क कर दिया गया है। पंजीकृत मजदूरों को बेटी होने पर 50 हजार रुपये का लाभ दिया जा रहा है। नारी सशक्तिकरण के तहत माया देवी, रामकली, निर्मला देवी, उमा सिंह, विमला उपाध्याय, केतकी मौर्या, सुशीला देवी को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। श्रम योजना के तहत रेखा देवी व कृष्णा देवी को पांच लाख 25 हजार, मातृत्व योजना से रिकू, शैल कुमारी, राजू को 50 हजार का चेक दिया गया। 171 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। वरिष्ठ सहायक श्रम आयुक्त केडी पांडेय, राकेश पाल, शंकर सहायक श्रम आयुक्त, एसडीएम राजेंद्र शुक्ला, सीओ अशोक सिंह, बीके राय अपर श्रमायुक्त, उत्कृष्ट मौर्य, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, राकेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी