सुरक्षा के लिए महिलाओं को स्वयं आना होगा आगे

सुरक्षा के लिए महिलाओं को स्वयं आगे आना होगा। महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों और कानूनों की जानकारी देनी होगी ताकि वह निडर होकर आगे बढ़ सकें। बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। यह बात मंगलवार को राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर की शिक्षिका इंदु यादव ने गांव की महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करते हुए कही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 10:44 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 10:44 PM (IST)
सुरक्षा के लिए महिलाओं को स्वयं आना होगा आगे
सुरक्षा के लिए महिलाओं को स्वयं आना होगा आगे

संसू, प्रतापगढ़ : सुरक्षा के लिए महिलाओं को स्वयं आगे आना होगा। महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों और कानूनों की जानकारी देनी होगी, ताकि वह निडर होकर आगे बढ़ सकें। बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। यह बात मंगलवार को राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर की शिक्षिका इंदु यादव ने गांव की महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करते हुए कही। कहा प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए मिशन शक्ति की शुरुआत हो चुकी है। इससे समाज के सभी वर्गो को जागरूक किया जा रहा है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। भारत के निर्माता थे सरदार पटेल

संसू, प्रतापगढ़ : लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय साम्यवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि करके उनको याद किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे सिंह, राम कुमार, राम अजोर, पंचम लाल, योगेंद्र यादव, अजय सिंह, मदन लाल, केदार नाथ आदि ने उन्हें भारत का निर्माता एवं आधुनिक भारत का महान शिल्पी बताया।

इसी तरह सरदार बल्लभ भाई पटेल एकता मंच खाखापुर कहला में अध्यक्ष प्रवीण पटेल की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। इस दौरान अद राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र पाल, पूर्व विधायक श्याद अली आदि ने अपने विचार रखे।

---

नाले की सफाई न होने से आक्रोश

संसू, प्रतापगढ़ : सदर ब्लाक की ग्राम पंचायत भंगवा में सफाई न होने से नाले व नालियां कचरे से पट गई हैं। नाले की दुर्गध से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। ऐसे में गांव में संक्रामक रोगों के फैलने का डर बना हुआ है। गांव के पूर्व प्रधान मकबूल हसन, हरीश दुबे, लाल तिवारी, देवेश पाल आदि का कहना है कि गांव में तैनात सफाई कर्मी कभी नहीं आता। सफाई न होने से जगह-जगह पर कचरा डंप है।

chat bot
आपका साथी