भाजपा मंगरौरा मंडल के अध्यक्ष के चुनाव में हंगामा

प्रतापगढ़ चुनाव प्रणाली से नाराज भाजपा पदाधिकारियों ने बुधवार को मंगरौरा मंडल के अध्यक्ष

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Nov 2019 11:06 PM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 11:06 PM (IST)
भाजपा मंगरौरा मंडल के अध्यक्ष के चुनाव में हंगामा
भाजपा मंगरौरा मंडल के अध्यक्ष के चुनाव में हंगामा

प्रतापगढ़ : चुनाव प्रणाली से नाराज भाजपा पदाधिकारियों ने बुधवार को मंगरौरा मंडल के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जमकर हंगामा किया। वहीं हंगामे से नाराज चुनाव अधिकारी बगैर चुनाव कराए ही पांच प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को लेकर जिला मुख्यालय चले गए।

मंगरौरा मंडल अध्यक्ष के चुनाव अधिकारी गंगापार के दीपक पराशर ने जैसे ही भाजपा की चुनाव प्रणाली के बारे मे बताया की अध्यक्ष के लिए दो बार सक्रिय सदस्य होना चाहिए, उसकी आयु 30 से 40 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही वह दो बार से अधिक समय तक मंडल का अध्यक्ष न रहा हो। चुनाव के लिए बनाए गए इन नियमों को लेकर नाराज भाजपा के कुछ बूथ अध्यक्षों व सेक्टर संयोजकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सह चुनाव अधिकारी यशोदा श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया, मगर किसी ने उनकी एक न सुनी। भाजपा मंगरौरा मंडल के अध्यक्ष के चुनाव के लिए मंगरौरा के 77 बूथ अध्यक्ष व 15 सेक्टर संयोजको की बैठक बुधवार को कोहंड़ौर के राम जानकी मंदिर पर बुलाई गई थी। हंगामे के बीच मंडल महामंत्री लौलेन्द्र मिश्रा, अधिवक्ता विद्या सागर शुक्ला व राम कृष्ण तिवारी, अनिल गुप्ता एवं प्रधानपति प्रदीप सिंह ने अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र भर कर चुनाव अधिकारी को सौंप दिया। हंगामे से नाराज चुनाव अधिकारी बगैर चुनाव कराए ही नामांकन पत्रों को साथ लेकर जिला मुख्यालय चले गए।

कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान अध्यक्ष विजय तिवारी ने किया। चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रधान संघ अध्यक्ष मंगरौरा विपिन जायसवाल सोनू, द्वारिका प्रसाद धीर, राम विशाल पाठक, सत्य प्रकाश पाठक, पवन कुमार, हरि प्रसाद मिश्रा, आदित्य पांडेय, जीवन पाठक, प्रदीप दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आए थे।

chat bot
आपका साथी