दो पक्षों में जमकर लाठी चली, महिलाओं ने घेरा थाना

नाली खोदने को लेकर शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे दो पक्षों में जमकर लाठी चली। इसमें

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 11:42 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 11:42 PM (IST)
दो पक्षों में जमकर लाठी चली, महिलाओं ने घेरा थाना
दो पक्षों में जमकर लाठी चली, महिलाओं ने घेरा थाना

नाली खोदने को लेकर शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे दो पक्षों में जमकर लाठी चली। इसमें महिला समेत तीन लोगों को चोटें आईं।मारपीट के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर भारी संख्या में महिला व पुरुष थाने पहुंच गए और घेराव किया।

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बावलिया गांव में गांव के दलित बस्ती के लोग शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे नाली खोद रहे थे। उस दौरान गांव के प्रभुनाथ दुबे ने उन्हें नाली खोदने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर वाद-विवाद होने लगा और दोनों पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से शकुंतला देवी पुत्री राकेश कुमार, बिदेश्वरी आदि को चोटें आईं। दूसरे पक्ष से प्रभुनाथ दुबे घायल हो गया। बाद में दोनों पक्षों के लोग संग्रामगढ़ थाने पहुंच गए। दलित पक्ष की तरफ से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष थाने में कार्रवाई की मांग करने लगे। दलित बस्ती के लोगों का कहना था कि आए दिन प्रभु नाथ दुबे लोगों को गालियां देते हैं और अभद्रता करते हैं। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। एसओ आशुतोष त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों का मेडिकल कराकर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी