छाया रहा कोहरा, दिन में चली शीतलहर

जिले में कोहरे व शीतलहर ने सर्दी का पारा बढ़ा दिया है। रविवार को सुबह छह बजे के बाद अचानक कोहरा छा गया। दिन में चल रही शीतलहर से लोग कांप उठे। इससे दिन व रात के तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। सोमवार को भी शीतलहर चलने की संभावना है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 11:06 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 11:06 PM (IST)
छाया रहा कोहरा,  दिन में चली शीतलहर
छाया रहा कोहरा, दिन में चली शीतलहर

संसू, प्रतापगढ़ : जिले में कोहरे व शीतलहर ने सर्दी का पारा बढ़ा दिया है। रविवार को सुबह छह बजे के बाद अचानक कोहरा छा गया। दिन में चल रही शीतलहर से लोग कांप उठे। इससे दिन व रात के तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। सोमवार को भी शीतलहर चलने की संभावना है।

जिले में रविवार को सुबह छह बजे तक कोहरा नहीं था। इसके बाद अचानक कोहरा छा गया। इसके साथ ही दिन भर शीत लहर चलने से निकली धूप भी बेअसर रही। ठंडी हवा के आगे धूप में दम नजर नहीं आया। जिले में रात के तापमान में पांच तथा दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान प्रेक्षक देशराज मीना ने बताया कि पहाड़ों की बर्फ बारी से शीतलहर चल रही है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान 10.5 से घटकर 5.5 डिग्री सेल्सियस हो गया और अधिकतम तापमान 18 से घटकर 16 डिग्री सेल्सियस हो गया। पछुआ हवाएं चल रहीं थीं। ----------

घरों में दुबके रहे लोग, अलाव बना सहारा

संसू, गोतनी : हिमाचल में हुई बर्फबारी से रविवार को चली सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। हवाएं पूरे दिन नश्तर की तरह चुभती रहीं। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सर्दी का सितम शनिवार रात्रि से ही शुरू हो गया था। सुबह भारी कोहरे के बीच दिन निकलने के साथ सूर्यदेव आंख मिचौली करते रहे। रविवार का दिन हल्के कोहरे के आगोश में लिपटा नजर आया, लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद निकली धूप ने लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर पहुंचाई। सर्दी के तेवर तीखे रहने के कारण लोग घरों में ही कैद रहे। छुट्टी का दिन होने के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले। ऐसे में बाजारों में भी चहल-पहल कम नजर आई। दुकानदार भी अलाव तापकर सर्दी को दूर करने का प्रयास करते नजर आए।

chat bot
आपका साथी