अफसर को नहीं मिले अभिलेख, सचिव को फटकार

ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यो की हकीकत खंगालने के लिए अफसरों की टीम गांव-गांव पहुंच रही है। इसी क्रम में मंगलवार को लोकपाल मनरेगा ओम प्रकाश सिंह सदर ब्लाक क्षेत्र के राजापुर गांव का निरीक्षण किया। गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने सचिव राजेश कुमार सिंह तकनीकी सहायक बृजेंद्र प्रताप सिंह को निर्देशित किया कि गुणवत्ता मानक के अनुरूप हो। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 10:47 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 10:47 PM (IST)
अफसर को नहीं मिले अभिलेख, सचिव को फटकार
अफसर को नहीं मिले अभिलेख, सचिव को फटकार

संसू, प्रतापगढ़ : ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यो की हकीकत खंगालने के लिए अफसरों की टीम गांव-गांव पहुंच रही है। इसी क्रम में मंगलवार को लोकपाल मनरेगा ओम प्रकाश सिंह सदर ब्लाक क्षेत्र के राजापुर गांव का निरीक्षण किया। गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने सचिव राजेश कुमार सिंह, तकनीकी सहायक बृजेंद्र प्रताप सिंह को निर्देशित किया कि गुणवत्ता मानक के अनुरूप हो। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सचिव को सचेत करते हुए कहा कि गांव में जो भी विकास कार्य हुए हैं, उसका बोर्ड कार्य स्थल पर लगाया जाए। विकास कार्यो से जुड़े अभिलेख न मिलने पर सचिव को फटकार लगाई। कहा कि आगे के निरीक्षण में अभिलेख साथ लेकर आएं। जांच में यह भी पता चला कि गांव में 70 प्रवासी मजदूर आए हैं, जिनको रोजगार नहीं मिला। मौके पर 10 मजदूर ही कार्य करते मिले।

chat bot
आपका साथी