शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ युवक दुष्कर्म करता रहा। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 11:32 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 11:32 PM (IST)
शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म

संसू, परियावां : शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ युवक दुष्कर्म करता रहा। जब उसने शादी से इन्कार कर दिया तो युवती ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने मानिकपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम का पुरवा गांव निवासी हिमांशु पटेल पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने जांच कर युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसओ अखिलेश प्रताप सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है।

---

दुष्कर्म के आरोपित की अग्रिम जमानत खारिज

संसू, प्रतापगढ़ : दुष्कर्म के आरोपित सांसद के प्रतिनिधि के भाई की अग्रिम जमानत कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दी।

नगर कोतवाली के सुखपालनगर निवासी अतुल पांडेय पर उनके ससुराल की एक महिला ने आरोप लगाया था कि 25 अक्टूबर को रात करीब 10 बजे वह उसे पंपिग सेट पर ले गए और वहां उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला के पति ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि वह अपनी पत्नी को ढूढ़ते हुए पंपिग सेट पर गया तो वहां वह बेहोश पड़ी थी। मौके पर अतुल पांडेय खड़े थे। उन्होंने घटना को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में अतुल पांडेय ने जिला जज की कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिला जज ने प्रार्थना पत्र को एडीजे महेश कुमार की कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया था। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान जज ने अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया।

chat bot
आपका साथी