नाली के विवाद में कुनबे पर कुल्हाड़ी से हमला

नाली के विवाद को लेकर एक कुनबे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। इसमें कई लोग गंभीर रूप से चोटहिल हो गए। घायलों को सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 11:11 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 11:11 PM (IST)
नाली के विवाद में कुनबे पर कुल्हाड़ी से हमला
नाली के विवाद में कुनबे पर कुल्हाड़ी से हमला

संवाद सूत्र, दीवानगंज : नाली के विवाद को लेकर एक कुनबे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। इसमें कई लोग गंभीर रूप से चोटहिल हो गए। घायलों को सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कंधई थाना क्षेत्र के रामपुर कुर्मियान के मोहम्मद शफीक और मोहम्मद तौफीक सगे भाई हैं। दोनों का आबादी की जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। बुधवार को घर से निकली नाली को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है किइसी दौरान मोहम्मद शफीक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे और कुल्हाड़ी लेकर मोहम्मद तौफीक (46) के ऊपर हमला बोल दिया। इस दौरान उसे बचाने दौड़ी तौफीक की पुत्री समशीन बानो (17) और तहसीन बानो (20)को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। गंभीर हालत देख तौफीक और समशीन को सीएचसी बाबाबेलखर नाथ धाम में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ कंधई नीरज वालिया ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बेटियों को गला दबाकर मारने का किया प्रयास

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : पहले पत्नी को पीटा, फिर बेटियों को गला दबाकर मारने का प्रयास किया। बेटियों को बचाने पर फिर परिवार के साथ मिलकर मारा-पीटा और घर से भगा दिया। डरी सहमी महिला चार दिन बाद बेटियों के साथ कोतवाली पहुंची। पुलिस ने पति, सास व देवरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरनी गांव निवासी अखिलेश पांडेय ने बेटी रंजना की शादी करीब 14 साल पहले उमेश मिश्र पुत्र जगन्नाथ निवासी महकनी, थाना नगर कोतवाली के साथ की थी। रंजना का आरोप है कि शादी के बाद से पति सहित ससुराल वाले उसे मारने-पीटने लगे थे।

इस बीच नौ अप्रैल को शाम पति, सास गायत्री देवी व देवरानी अनीता देवी ने उसे मारा-पीटा। फिर उसकी बेटियों वैष्णवी, परी व आरूही को गला दबाकर मारने का प्रयास किया। वह बेटियों को बचाने लगी तो उसे लाठी-डंडे से जमकर मारा-पीटा और बेटियों के साथ उसे घर से निकाल दिया। डर के कारण वह चार दिन तक कोतवाली नहीं गई। इस बीच देर शाम वह बेटियों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति उमेश, सास, देवरानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने बताया कि पति, सास, देवरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी