शराब के नशे में दूल्हे को देख कन्या पक्ष ने किया शादी से इन्कार

प्रतापगढ़ शराब के नशे में शादी करने पहुंचे दूल्हे को बैरंग लौटा दिया गया। नशे की हाल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 10:50 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 06:20 AM (IST)
शराब के नशे में दूल्हे को देख कन्या पक्ष ने किया शादी से इन्कार
शराब के नशे में दूल्हे को देख कन्या पक्ष ने किया शादी से इन्कार

प्रतापगढ़ : शराब के नशे में शादी करने पहुंचे दूल्हे को बैरंग लौटा दिया गया। नशे की हालत में देखकर कन्या पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। साथ ही दूल्हे के रिश्तेदारों को बैठा कर दहेज के नाम पर दिए गए रुपये की मांग करने लगे। जब वर पक्ष के लोगों ने दहेज लौटाया तो बैठाए गए लोगों को जाने दिया गया।

जेठवारा थाना क्षेत्र के पुरेजुगई गांव से सहिजनी गांव में 24 अप्रैल को बरात आई थी। द्वार पूजा के बाद दूल्हा जनवासा जाने के लिए चलने लगा तो उसकी चाल देखकर लोग आपस में कानाफूसी करने लगे। इस पर परिजनों को शक हुआ। कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे से पूछताछ शुरू कर दी। दूल्हा भी होशियार था। वह च्युंगम चबाने लगा। उसके मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी। इस पर कन्या पक्ष के लोग भड़क गए और शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके साथ ही शादी में खर्च हुए पैसा देने के बाद ही दूल्हा व बराती को घर जाने की बात कही। मामला एक लाख 90 हजार रुपये पर तय हुआ। इसमें 46 हजार रुपये दूल्हे पक्ष के लोगों ने तुरंत दिया। इसके बाद चार लोग पैसे की व्यवस्था कर सुबह बैंक खुलने के बाद देने के लिए कह कर वहां से चले गए। लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को कन्या पक्ष के लोगों ने बैठा लिया। दूल्हे पक्ष के लोग पैसा इकट्ठा करने के बाद साढ़े तीन बजे कन्या पक्ष के पास पहुंचे, जहां पर लिखा पढ़ी हुई। इसके बाद ही बैठाए गए लोगों को छोड़ा गया।

chat bot
आपका साथी