कहला में हुआ सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान

प्रतापगढ़ : शहीद स्थल कहला में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 10:55 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 10:55 PM (IST)
कहला में हुआ सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान
कहला में हुआ सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान

प्रतापगढ़ : शहीद स्थल कहला में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें शहीद स्तंभ पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री काशी क्षेत्र काशी नाथ तिवारी, भाजपा जिलाअध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी व विधायक प्रतिनिधि नीरज ओझा ने सेवानिवृत्त सूबेदार रामबहादुर ¨सह, नायब सूबेदार अमरनाथ मौर्या, नायक हरिशंकर, हवलदार राम¨सह, सिपाही सूरज मिश्र व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक कैप्टन अनिल ¨सह को अंगवस्त्र व मां बाराही की स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा ने देश के सैनिकों को हर सम्मान दिया है, जिसका परिणाम है कि हमारे सैनिक आज दुश्मनों के घर में जाकर उन्हें सबक सिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर 15 जनवरी से पूरे एक महीने तक सैनिक सम्मान अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अभय ¨सह पप्पन, राजेश ¨सह, भूपेश त्रिपाठी, बालकृष्ण, गिरीश पांडेय, ललित तिवारी, विनोद शुक्ला, दीपक ¨सह, अमरेश मिश्र, उधम ¨सह, शिव सागर शुक्ला, सुधाकरदत्त मिश्र आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधान विनोद पटेल व संचालन विनोद शुक्ला ने किया।

बताई सरकार की नाकामी : सपा नेताओं द्वारा गांव में पद यात्रा करके लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों को बताया गया। सपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। सपा नेता संजय पांडेय ने पूरबगांव, खजुरी में भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार सभी मोर्चे पर फेल है। प्रदेश में नव युवकों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। सरकार द्वारा तैनात किए गए 41 हजार शिक्षकों पर सीबीआई की छाया है। वि‌र्श्वनाथगंज के सपा अध्यक्ष राजकुमार यादव, बहुंचरा प्रधान संजय ¨सह, सुभाष पांडे, संजय ¨सह बड़े बाबू भी साथ रहे।

chat bot
आपका साथी