Pratapgarh News: 19 साल के देवर के साथ फांसी के फंदे पर लटकी विधवा भाभी, 12 साल पहले धर्म बदलकर की थी लव मैरिज

एक विधवा महिला ने अपने प्रेमी देवर के साथ आत्महत्या कर ली जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल बन गया। महिला और उसके प्रेमी की उम्र में 15 साल का अंतर था इस वजह से इस प्रकरण के खुलने के बाद हर कोई हैरान है।

By rajan shuklaEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2023 11:34 PM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2023 11:34 PM (IST)
Pratapgarh News: 19 साल के देवर के साथ फांसी के फंदे पर लटकी विधवा भाभी, 12 साल पहले धर्म बदलकर की थी लव मैरिज
इस प्रकरण के खुलने के बाद हर कोई हैरान है।

प्रतापगढ़, जागरण टीम: यूपी के प्रतापगढ़ जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां के पृथ्वीगंज में एक विधवा महिला ने अपने प्रेमी देवर के साथ आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल बन गया। महिला और उसके प्रेमी की उम्र में 15 साल का अंतर था, इस वजह से इस प्रकरण के खुलने के बाद हर कोई हैरान है। 

बताया गया कि महिला ने 12 साल पहले धर्म बदलकर लव मैरिज की थी। इसके बाद उसके दो बच्चे भी हुए, लेकिन उसके पति की एक साल पहले मौत हो गई, जिसके बाद पड़ोस के एक नवयुवक से उसकी नजदीकियां बढ़ने लगी। हालांकि, दोनों की आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है।

यहां पढ़ें पूरी कहानी

दरअसल, पृथ्वीगंज के बकुलाही गांव के एक बाग में सोमवार को दोनों की लाश आम के पेड़ मिली। दोनों रविवार से गायब चल रहे थे। जानकारी मिली कि मृतका अनीता पहले दूसरे समुदाय की थी। बकुलाही गांव के अर्जुन वर्मा से नजदीकी होने पर अनीता ने धर्म बदल लिया था। 

12 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे भी हुए। शादी के 11 साल बाद अर्जुन की मौत हो गई। उसका शव भी फंदे से लटका मिला था। पति की मौत हो जाने पर महिला की नजदीकी पड़ोस के सचिन वर्मा से बढ़ने लगी। वह अर्जुन का चचेरा भाई होने से अनीता का देवर भी लगता था। 

रात भर ढूंढ़ते रहे घरवाले

इसी बीच मामले ने तब बड़ा रूप ले लिया, जब अचानक रविवार शाम 19 वर्षीय सचिन वर्मा व 34 साल की अनीता वर्मा घर से गायब हो गए। उनको रात भर तलाशा गया। सोमवार सुबह बाग में दोनों के शव पेड़ से आमने-सामने लटके देखे गए। गांव में शोर मच गया। 

कोतवाल सत्येंद्र सिंह फोर्स लेकर पहुंचे। शवों को उतारा गया। गांव के दर्जनों लोग भी पहुंच गए। तरह-तरह की चर्चा होने लगी। सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता भी पहुंचीं। दोनों के स्वजन से जानकारी ली। 

कुछ दिन से दूर हो गए थे दोनों

सचिन के भाई बृजेश वर्मा ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन से अनीता व सचिन में दूरी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पहले लोगों को ऑनर किलिंग की भी आशंका हुई, लेकिन पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हो गई। 

सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता का कहना है कि आत्महत्या का मामला है। परिवार वालों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। हर बिंदु पर घटना की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी