गोली से घायल प्रधान के भाई की हालत बिगड़ी, ले गए प्रयागराज

क्षेत्र के पूरे देवजानी गांव में गोली से घायल प्रधान के भाई वशिष्ठ तिवारी की हालत मंगलवार की सुबह अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में स्वजन उन्हें लेकर पुन प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल गए जहां पर उनका इलाज चल रहा है। अचानक स्वास्थ्य में आई खराबी से परिजन चिता में डूबे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 11:09 PM (IST) Updated:Wed, 09 Sep 2020 06:08 AM (IST)
गोली से घायल प्रधान के भाई की हालत बिगड़ी, ले गए प्रयागराज
गोली से घायल प्रधान के भाई की हालत बिगड़ी, ले गए प्रयागराज

पट्टी : क्षेत्र के पूरे देवजानी गांव में गोली से घायल प्रधान के भाई वशिष्ठ तिवारी की हालत मंगलवार की सुबह अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में स्वजन उन्हें लेकर पुन: प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल गए, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। अचानक स्वास्थ्य में आई खराबी से परिजन चिता में डूबे हैं।

अगस्त 2020 को गांव के कार्यवाहक प्रधान आशीष तिवारी उनके बड़े भाई वशिष्ठ तिवारी को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इसमें आशीष के कनपटी में वह वशिष्ठ के पेट में गोली लगी थी। स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया था कि वशिष्ठ तिवारी के रीढ़ की हड्डी में एक गोली वह दूसरी गोली कमर में फंसी हुई है। स्वास्थ्य अनुकूल न होने के कारण वशिष्ठ तिवारी के शरीर से गोली निकाली नहीं जा सकती थी और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। डॉक्टरों का कहना है कि जब शारीरिक रूप से वह स्वस्थ हो जाएंगे तो ऑपरेशन कर दोनों गोलियां निकाल दी जाएंगी। मंगलवार की सुबह अचानक वशिष्ठ की तबीयत बिगड़ गई तो स्वजन परेशान हो उठे। आनन-फानन में उन्हें लेकर प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल चले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी