निष्पक्षता के साथ प्रदेश में होंगे पंचायत चुनाव : मोती सिंह

प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और किसानों युवाओं महिलाओं व्यापारियों सभी के हित में योजनाएं संचालित कर रही है। कहा कि आजीविका मिशन को और भी सु²ढ़ बनाया जाएगा ताकि गांव की महिलाओं को पूरी तरीके से स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके। लोगों की मांग पर मंत्री ने कहा कि गौरा ब्लाक में समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने का पूरा प्रयास और विशेष योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए वह जल्द ही अधिकारियों की बैठक कर विचार विमर्श करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 10:40 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 10:40 PM (IST)
निष्पक्षता के साथ प्रदेश में होंगे पंचायत चुनाव : मोती सिंह
निष्पक्षता के साथ प्रदेश में होंगे पंचायत चुनाव : मोती सिंह

संवाद सूत्र, गौरा : प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और किसानों युवाओं महिलाओं व्यापारियों सभी के हित में योजनाएं संचालित कर रही है। कहा कि आजीविका मिशन को और भी सु²ढ़ बनाया जाएगा, ताकि गांव की महिलाओं को पूरी तरीके से स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके। लोगों की मांग पर मंत्री ने कहा कि गौरा ब्लाक में समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने का पूरा प्रयास और विशेष योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए वह जल्द ही अधिकारियों की बैठक कर विचार विमर्श करेंगे।

कैबिनेट मंत्री मोती सिंह शनिवार को सुबह करीब 8:30 बजे रायबरेली जौनपुर हाईवे से जौनपुर जाते वक्त रामापुर स्थित सर्वेंद्र द्विवेदी डब्बू के आवास पर करीब आधा घंटा रुके। यहां मौजूद लोगों से उनकी समस्याएं भी सुनी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। इस दौरान एसडीएम रानीगंज राहुल यादव, एडीओ आइएसबी देवराज पटेल,गिरीश कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश प्रताप सिंह, महेंद्र दुबे, संजय मिश्र, भाजपा गौरा मंडल के अध्यक्ष बलराम बिद, सोनू दुबे, नन्हें शर्मा, निराला सिंह, सुभाष पटेल, अभिषेक यादव, आलोक पांडेय मौजूद रहे। सर्वेंद्र द्विवेदी ने कैबिनेट मंत्री मोती सिंह का स्वागत किया। इसके पूर्व मंत्री मोती सिंह सवैया गांव में अधिवक्ता देवेश प्रताप सिंह के यहां रुके और कार्यकर्ता से मिले। उन्होंने कहा कि भारत की वैक्सीन पूरी तरह सफल है। आज कई देश भारत से वैक्सीन मांग रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। इस दौरान सुधीर श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, अजय ओझा, राजू सिंह सहित लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी