कस्तूरबा की छात्राओं को स्काउट गाइड का दिया प्रशिक्षण

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय लक्ष्मणपुर की छात्राओं को स्काउट गाइड का प्रशिक्षण एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी शनिवार को दी गई। जिला स्काउट मास्टर सुशील कुमार सिंह ने छात्राओं को स्काउटिंग की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को सेल्यूट करना प्राथमिक उपचार गांठ बंधन बिना बर्तन के भोजन बनाना गाइड प्रार्थना स्वच्छता की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 10:45 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 10:45 PM (IST)
कस्तूरबा की छात्राओं को स्काउट गाइड का दिया प्रशिक्षण
कस्तूरबा की छात्राओं को स्काउट गाइड का दिया प्रशिक्षण

संसू, प्रतापगढ़ : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय लक्ष्मणपुर की छात्राओं को स्काउट गाइड का प्रशिक्षण एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी शनिवार को दी गई। जिला स्काउट मास्टर सुशील कुमार सिंह ने छात्राओं को स्काउटिंग की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को सेल्यूट करना, प्राथमिक उपचार, गांठ बंधन, बिना बर्तन के भोजन बनाना, गाइड प्रार्थना, स्वच्छता की जानकारी दी। प्राकृतिक आपदा क्या है तथा उससे बचने के क्या उपाय हैं इसके बारे में भी बताया। इसके बाद छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्काउट मास्टर सुशील कुमार सिंह द्वारा विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को स्काउटिग की जानकारी अभियान के तहत दी जा रही है। इस अवसर पर गाइड कैप्टन मंजू वर्मा, वार्डेन पूनम विश्वकर्मा, समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी