जिले की सीमाएं की गईं सील, वाहनों की इंट्री बंद

मुख्यमंत्री के फरमान के बाद जिले की सीमाएं सील कर दी गईं है। आवश्यक वस्तुओं से लदे वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों की इंट्री बंद कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 10:46 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 06:02 AM (IST)
जिले की सीमाएं की गईं सील, वाहनों की इंट्री बंद
जिले की सीमाएं की गईं सील, वाहनों की इंट्री बंद

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : मुख्यमंत्री के फरमान के बाद जिले की सीमाएं सील कर दी गईं है। आवश्यक वस्तुओं से लदे वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों की इंट्री बंद कर दी गई है।

दिल्ली, लखनऊ से शनिवार की रात बसों के आने से शहर में परदेसियों की भीड़ बढ़ गई थी। इससे हालात बेकाबू हो रहे थे। यही स्थिति करीब-करीब पूरे प्रदेश की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में पहुंच चुके लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी। इसी के बाद रविवार रात करीब 12 बजे जिले की सीमाएं सील कर दी गईं। बाहर से आने वाले दोपहिया, चार पहिया वाहनों को जिले के बार्डर से लौटा दिया गया। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं (किराना, सब्जी, दूध, दवा, फल) से लदे वाहनों और पास शुदा वाहनों के आवागमन पर कोई रोक नहीं है।

लॉकडाउन को और प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए शहर में फोर्स और बढ़ा दी गई। सभी चौराहों और रोडवेज बस स्टेशन पर रंगरूट तैनात कर दिए गए, जो हर बाइक व चार पहिया वाहन सवार को रोककर बाहर निकलने की वजह पूछ रहे हैं। दोपहर एसपी अभिषेक सिंह शहर में निकले। उन्होंने भंगवा चुंगी चौराहे पर रुककर सड़क पर निकले लोगों से पूछताछ की। पूरे दिन पुलिस की चहल कदमी बनी रही।

chat bot
आपका साथी