कंधई में कार की टक्कर से अधेड़ की गई जान

प्रतापगढ़ : शहर के चिलबिला ओवरब्रिज पर रविवार सुबह कार की टक्कर से ट्राली चालक की मौ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 11:05 PM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 11:05 PM (IST)
कंधई में कार की टक्कर से अधेड़ की गई जान
कंधई में कार की टक्कर से अधेड़ की गई जान

प्रतापगढ़ : शहर के चिलबिला ओवरब्रिज पर रविवार सुबह कार की टक्कर से ट्राली चालक की मौत हो गई। रफ्तार तेज होने से कार भी पलट गई। हालांकि कार चालक बाल-बाल बच गया।

कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव का श्रीकांत यादव (44) अपनी रिक्शा ट्राली से गांव से भूसा लाकर शहर में बेचता था। रोज की तरह रविवार सुबह लगभग छह बजे वह ट्राली पर भूसा लादकर शहर आ रहा था। रास्ते में चिलबिला ओवरब्रिज पर उसे टक्कर मारते हुए कार पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्रीकांत ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा और उसकी मौत हो गई। इसी बीच मौका पाकर चालक कार छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर चिलबिला चौकी के दारोगा दिनेश ¨सह मौके पर पहुंचे। देखा तो ट्राली चालक की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार को कब्जे में ले लिया। श्रीकांत के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रमेश (29) सूरत में और छोटा बेटा राहुल (18) मुंबई में रहता है।

हेलमेट पहनता तो बच जाती जान : अनियंत्रित होकर पलटी बाइक से गिरे एक युवक की जान चली गई। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज ऐधा गांव निवासी तूफान यादव (19) पुत्र त्रिभुवन नाथ यादव शनिवार की शाम रिश्तेदार के घर बाइक से जा रहा था। बाघराय थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क के किनारे चला गया। इससे तूफान को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद ग्रामीण उसे इलाज के लिए सीएचसी बाघराय ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तूफान की सांसे थम गईं। तूफान ने अगर हेलमेट लगाया होता तो उसके सिर में चोट न लगती। तूफान हीरागंज बाजार में सुभाष केसरवानी के यहां दुकान पर काम करता था।

chat bot
आपका साथी