भर्ती के लिए नहीं देना होगा शुल्क

By Edited By: Publish:Fri, 24 Aug 2012 07:25 PM (IST) Updated:Fri, 24 Aug 2012 07:25 PM (IST)
भर्ती के लिए नहीं देना होगा शुल्क

प्रतापगढ़ : जिला अस्पताल में लगने वाला भर्ती शुल्क अब नहीं देना होगा। इसके लिए निर्धारित शुल्क को शासन ने माफ कर दिया है। इससे संबंधित शासनादेश बुधवार को पहुंच गया। दूसरे दिन गुरुवार से इसे प्रभावी कर दिया गया।

बतादें कि जिला अस्पताल में मरीज भर्ती के लिए 35 रुपये का शुल्क व एक रुपये का पर्चा बनता था। यह शुल्क अदा करने के बाद ही मरीज को भर्ती किए जाने का प्रावधान था। शासन ने इस शुल्क को माफ करते हुए इससे संबंधित शासनादेश बुधवार को फैक्स के माध्यम से जिला अस्पताल में उपलब्ध करा दिया। गुरुवार के दिन 12 बजे से सीएमएस डा.एसी त्रिपाठी ने इसे लागू भी कर दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी