हर बूथ पर लगेंगे पौधे, मनेगी वर्षगांठ

जासं, प्रतापगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर बूथ पर 25 पौधे लगाएंगे। उनकी देखभाल की जाएगी व

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jun 2017 01:07 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jun 2017 01:07 AM (IST)
हर बूथ पर लगेंगे पौधे, मनेगी वर्षगांठ
हर बूथ पर लगेंगे पौधे, मनेगी वर्षगांठ

जासं, प्रतापगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर बूथ पर 25 पौधे लगाएंगे। उनकी देखभाल की जाएगी व वर्षगांठ भी मनेगी। जिला कार्यालय पर सोमवार को सदर मंडल अध्यक्ष र¨वद्र पटेल की अध्यक्षता में बैठक की गई। निर्णय लिया गया कि पूर्व निर्धारित योजना के अंतर्गत 15 से 25 जुलाई तक व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान संगठन की ओर से चलाया जाएगा। समस्त जनमानस को सहभाग के लिए प्रेरित किया जाएगा।

नगर मंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने पौधरोपण अभियान कागजी चलाया था। भाजपा द्वारा समाज के हर वर्ग को अनुकूल पर्यावरण देने के लिए यह अभियान हकीकत के धरातल पर चलेगा। वृक्ष न केवल धरती को उपजाऊ बनाते हैं बल्कि हमारे जीवन में भी चेतना उत्पन्न करते हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित होकर कार्यकर्ता इसे सफल बनाएंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अन्तर्गत होने वाले वृक्षारोपण अभियान के जिला संयोजक अभय ¨सह उर्फ पप्पन ने कहा की इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 25 वृक्ष लगाए जाएंगे। पीपल, बरगद, बेल नीम आम, जामुन और फलदार वृक्ष प्राथमिकता है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अशोक मिश्र, राजकुमार पाल, सर्वेन्द्र ¨सह, विजय शंकर ओझा, जगदेव प्रजापति, विनोद पांडेय, शिवा शर्मा, अनीता मौर्य, बहराईच पटेल, पंकज सोमवंशी आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी