जल जंगल और जमीन के बिना प्रकृति अधूरी

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस जल जंगल और जीवन के संरक्षण के लिए संकल्प सभी को लेना चाहिए। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष ने पौधारोपण कर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2020 11:24 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2020 11:24 PM (IST)
जल जंगल और जमीन के बिना प्रकृति अधूरी
जल जंगल और जमीन के बिना प्रकृति अधूरी

पीलीभीत,जेएनएन : विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस जल, जंगल और जीवन के संरक्षण के लिए संकल्प सभी को लेना चाहिए। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष ने पौधारोपण कर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। उधर, समाधान विकास समिति विपनेट क्लब की ओर से ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के संरक्षण का महत्व समझाया गया। भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष रेखा परिहार ने भाजपा मंडल जहानाबाद में खमरिया दलेलगंज बूथ नंबर 185 में जाकर पौधे लगाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हरियाली बढ़ाने के साथ ही प्रकृति का संरक्षण किए जाने के प्रति जागरूक किया। शिक्षिका अनीता जोशी प्रतिभागियों को प्रकृति संरक्षण का महत्व बताया। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि व्यर्थ पदार्थों का उचित निस्तारण व कंपोस्टिग, रिचार्जेबल बैट्री का प्रयोग कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी