ड्यूटी पर जा रहे सफाई कर्मचारी को गोली मारकर किया घायल

बाइक से ड्यूटी पर जा रहे सफाई कर्मचारी को दो लोगों ने घेराबंदी कर गोली मारकर घायल कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 10:58 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 05:09 AM (IST)
ड्यूटी पर जा रहे सफाई कर्मचारी को गोली मारकर किया घायल
ड्यूटी पर जा रहे सफाई कर्मचारी को गोली मारकर किया घायल

पीलीभीत, जेएनएन : बाइक से ड्यूटी पर जा रहे सफाई कर्मचारी को दो लोगों ने घेराबंदी कर गोली मारकर घायल कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरिया निवासी मुकेश चंद्र सफाई कर्मी के पद पर ग्राम राजूपुर कुंडरी में कार्यरत है। सोमवार सुबह 10 बजे बाइक से साबेपुर होता हुआ राजूपुर कुंडरी जा रहा था। ाइक नहर की पटरी पर कासिमपुर व साबेपुर के बीच पहुंची तभी दो लोगों ने उसके ऊपर पीछे से फायर कर दिया। गोली उसके बाएं हाथ में लगने से वह घायल होकर गिर गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए तभी दोनों हमलावर पड़ोस में खड़े यूकेलिप्टस के बाग में होते हुए मौके से फरार हो गए। घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। मुकेश कुमार की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसका पैसे का लेनदेन साबेपुर निवासी बादशाह से चल रहा है। इस मामले को कुछ दिनों पहले कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के तहत बादशाह ने अपने साथी सोनू निवासी साबेपुर की मदद से उसे घायल कर दिया। हलका इंचार्ज उपनिरीक्षक लोकेश सिंह ने बताया कि पीड़ित चोट लगने के मामले में तमंचे से फायर होना बता रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी