जैविक खेती से किसान बढ़ाएं आमदनी

रिछोला (पीलीभीत) प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम मन की बात में इस बार किसानों की आय दोगुनी करने पर चर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jun 2018 10:33 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jun 2018 10:33 PM (IST)
जैविक खेती से किसान बढ़ाएं आमदनी
जैविक खेती से किसान बढ़ाएं आमदनी

रिछोला (पीलीभीत) प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम मन की बात में इस बार किसानों की आय दोगुनी करने पर चर्चा हुई। बुधवार सुबह 9.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से सीधे संवाद किया। कॉमन सर्विस सेंटरों पर एकत्र हुए किसानों ने प्रधानमंत्री से मन की बात सुनीं। प्रधानमंत्री के संवाद को लाइव दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने संवाद में कहा कि देश में कृषि योग्य भूमि धीरे-धीरे कम होती जा रही है और जनसंख्या बढ़ती जा रही है। किसानों को आमदनी बढ़ाने के लिए खेती के साथ-साथ पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम की खेती अपनाना चाहिए , जिससे आमदनी बढ़े। पीएम ने जैविक खेती पर जोर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में किसानों को कृषि से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए जिले में जिला कृषि अधिकारी, वैज्ञानिकों और ब्लॉकों पर कृषि इकाइयों पर जाकर अपनी समस्या बताकर निदान कराने की सलाह दी।

chat bot
आपका साथी