मधुवन कॉलोनी के मैदान मे किया पौधारोपण

दैनिक जागरण की पहल पर मधुवन कॉलोनी के लोगों ने सार्वजनिक मैदान पर पौधे रोपित किए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Jul 2018 02:36 AM (IST) Updated:Sun, 22 Jul 2018 02:36 AM (IST)
मधुवन कॉलोनी के मैदान मे किया पौधारोपण
मधुवन कॉलोनी के मैदान मे किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : दैनिक जागरण की पहल पर मधुवन कॉलोनी के लोगों ने सार्वजनिक मैदान पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। पौधारोपण के बाद सभी ने यह संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से इन पौधों की देखभाल करेंगे। कोई भी पौधा सूखने नहीं पाएगा।

शनिवार को सुबह स्टेशन रोड स्थित मधुवन कॉलोनी में दर्जनों लोग एकत्र हुए और कॉलोनी के मैदान पर हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण शुरू किया। इस अवसर पर सीए संजय अग्रवाल ने कहा कि हर व्यक्ति को हरियाली बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए। क्योंकि जितनी ज्यादा हरियाली बढ़ेगी, उतना ही पर्यावरण संरक्षित होगा। उन्होंने कहा वैसे भी वृक्षों के अंधाधुंध कटाने की वजह से हरियाली पर संकट है। इसी वजह से प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए सभी लोगों को पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए। पौधारोपण करने वालों में हरवंश दुलवानी, प्रदीप गोयल, रवि चंद्रा, मुकेश कुमार सक्सेना, अक्षय अग्रवाल, मोहित सक्सेना एडवोकेट, गोदावरी, शिवानी, श्रद्धा, रेखा ¨सह परिहार समेत अन्य लोग शामिल रहे।

छात्राओं ने पौधे रोपे

बीसलपुर: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में आज छात्राओं ने स्कूल प्रांगण में पौधे रोपित कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र की कक्षा 7 व 8 की छात्राओं ने स्कूल प्रांगण में पर्यावरण संतुलन हेतु पौधे रोपित किए। उन्होंने नीम, जामन, गोल्डमोहर, सागौन व आम सहित आधा दर्जन प्रजातियों के पौधे रोपित किए। पौधारोपण करने के बाद विद्यालय की छात्राओं को संबोधित करते हुए वार्डेन निशा पांडेय ने कहा कि आज के समय पर्यावरण लगातार असंतुलित होता जा रहा है। यदि हम लोगों ने जागरूक होकर पर्यावरण संतुलन में अपना योगदान नहीं दिया और निरंतर पेड़ों को काटते रहे तो एक दिन ऐसा आएगा कि हम लोगों को खुली हवा में सांस लेना भी दूभर हो जाएगा और मनुष्य को अपना जीवन बचाना भी कठिन होगा। इस लिए हम सभी लोगों को दायित्व के हम पर्यावरण को बचाने के लिए अपने संस्थान, अपने गांव, अपने खेतों व खाली पडे मैदानों में पौधे रोपित करें। इस मौके पर सरोजनी गंगवार, दीप्ति, सोनम, नमिता, सुरेंद्र यादव कमल कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी