Pilibhit: मातम में बदली शादी की खुशियां, DJ पर डांस को लेकर हुआ विवाद, पोते को घायल देख दादी की सदमे से मौत

पीलीभीत जिले के पूरनपुर क्षेत्र में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में घायल हुए पौत्र को देख दादी की सदमे में मृत हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। ग्राम पंचायत भायपुर की ग्राम प्रधान के भतीजे की नगर के मोहल्ला वमनपुरी में शादी थी।

By Riya PandeyEdited By: Publish:Wed, 31 May 2023 09:14 PM (IST) Updated:Wed, 31 May 2023 09:14 PM (IST)
Pilibhit: मातम में बदली शादी की खुशियां, DJ पर डांस को लेकर हुआ विवाद, पोते को घायल देख दादी की सदमे से मौत
डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में घायल हुए पौत्र को देख दादी की सदमे में मृत हो गई।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : जिले के पूरनपुर क्षेत्र में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में घायल हुए पौत्र को देख दादी की सदमे में मृत हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

डीजे पर डांस को लेकर छिड़ा विवाद

ग्राम पंचायत भायपुर की ग्राम प्रधान सत्यवती पत्नी पप्पू के भतीजे गुड्डू की बीते मंगलवार को नगर के मोहल्ला वमनपुरी में शादी थी। डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया। इस पर जमकर मारपीट हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए। मारपीट में प्रधान सत्यवती का बेटा विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में जब वह घर पहुंचा तो 70 वर्षीय दादी प्रेमवती ने खून लगा हुआ देख लिया।

बताया जा रहा है कि पोते को खून से लगा देख उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद ही दादी की मौत हो गई। दादी की अचानक मृत्यु से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। हालांकि वृद्ध की मौत की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

chat bot
आपका साथी