नेपाल में घुसकर कुत्ते को खींच लाया तेंदुआ

बॉर्डर सीमा से सटे कई गांव में आतंक मचाने के बाद तेंदुए ने अब नेपाल में घुसकर कुत्ते को खींच लाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 10:35 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 10:35 PM (IST)
नेपाल में घुसकर कुत्ते को खींच लाया तेंदुआ
नेपाल में घुसकर कुत्ते को खींच लाया तेंदुआ

पूरनपुर (पीलीभीत) : बॉर्डर सीमा से सटे कई गांव में आतंक मचाने के बाद तेंदुए ने अब नेपाल में भी दस्तक दे दी है। पीटीआर से लेकर नेपाल तक तेंदुए की दहशत से बॉर्डर पर रहने वाले दोनों देशों के ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुआ नेपाली है या भारतीय अभी तक यह साफ नहीं हो सका है।

रमनगरा : तेंदुए ने नेपाल सीमा में घुसकर ग्रामीण के पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। ग्रामीणों के शोर शराबा करने पर तेंदुआ कुत्ते को खींचकर बार्डर क्षेत्र के एक खेत में छिप गया। लगातार हमलों से भारत के अलावा नेपाल के ग्रामीण दहशत में हैं।

बॉर्डर क्षेत्र के आधा दर्जन गांव तेंदुए के आतंक से परेशान हैं। सीमा पर बसे नेपाली बस्ती भी तेंदुए के आतंक से अछूते नहीं हैं। नोमैंस लैंड से सटे नेपाल में रहने वाले अशोक शुक्रवार सुबह 4 बजे अपने परिजनों के साथ घर के अंदर सो रहे थे। ग्रामीण का पालतू कुत्ता घर की पहरेदारी कर रहा था तभी बार्डर पर खड़े गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने नेपाल सीमा में प्रवेश कर अशोक के पालतू कुत्ते को दबोच लिया कुत्ते के चीखने-चिल्लाने पर परिजन जाग गए। शोर शराबा करने पर तेंदुआ कुत्ते को खींचता हुआ भारत सीमा में प्रवेश होकर गांव कुतिया कबर निवासी तपन बाथाड़ के गन्ने के खेत में छुप गया। मामले की सूचना पर नेपाल व भारत के वन कर्मियों को दी गई। नेपाल सीमा में घुसकर कुत्ते को शिकार बनाने के बाद नेपालियों में खलबली है। ग्रामीणों ने भारत के वन कर्मियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी