घर में लगी आग, हजारों का सामान जला

छप्पर पोश रसोई घर में रविवार की रात को आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 11:26 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 11:26 PM (IST)
घर में लगी आग, हजारों का सामान जला
घर में लगी आग, हजारों का सामान जला

रमनगरा (पीलीभीत): छप्पर पोश रसोई घर में रविवार की रात को आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव पुरैना तालुके महाराजपुर निवासी कालीपत विश्वास के परिवार के लोग रात के समय खाना खा कर सो गए। अचानक रात के 12 बजे रसोई घर में आग लग गई, जिससे छप्परपोश रसोई घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया गृहस्वामी का कहना है कि रसोई घर के पास बने दूसरे मकान में सब लोग सोए हुए थे। रात 12 बजे आग लग गई। जब कमरे से बाहर निकल कर देखा तो रसोई घर में चारों तरफ से आग की लपटें उठना शुरू हो गईं यह सब देख कर शोरशराबा शुरू किया। जब तक पड़ोस के लोग एकत्र होकर आग पर काबू पाते तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। रसोई घर में रखा सामान, धान, चावल, बक्सा, थाली गिलास व एक तख्त समेत हजारों का सामान जल गया।

chat bot
आपका साथी