नए कृषि कानून के विरोध में दिया धरना

राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नए कृषि कानूनों के विरोध में कलक्ट्रेट के सामने धरना दिया। उधर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) से संबद्ध अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने तीन नए कानून के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 11:38 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 11:38 PM (IST)
नए कृषि कानून के विरोध में दिया धरना
नए कृषि कानून के विरोध में दिया धरना

पीलीभीत,जेएनएन : राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नए कृषि कानूनों के विरोध में कलक्ट्रेट के सामने धरना दिया। उधर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) से संबद्ध अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने तीन नए कानून के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

सोमवार को पूर्वाह्न राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिला संयोजक अमित कुमार गौतम के नेतृत्व में कुछ कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के सामने तिराहा पर पानी की टंकी के पास एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कुछ देर प्रदर्शन करने के उपरांत कार्यकर्ताओं ने वहीं पर धरना दिया। जिला संयोजक ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नए कृषि कानून लागू करने के साथ ही भारतीय खाद्य निगम को बंद करने की साजिश रच रही है। ऐसा होने पर राशन की दुकानों से गरीबों को अनाज मिलना भी बंद हो जाएगा, इसलिए दिल्ली बार्डर चल रहे आंदोलन के समर्थन में जिला मुख्यालय पर 17 जनवरी तक धरना दिया जाएगा। धरना देने वालों में हरी शंकर गौतम, पंकज नागवंशी, मनोज कुमार शामिल रहे। उधर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) से संबद्ध अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ता सुबह बल्लभ नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से झंडे-बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। छतरी चौराहा से टनकपुर रोड होकर यह जुलूस कलक्ट्रेट पहुंचा। वहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। जिसमें नए कृषि कानून को खत्म किए जाने की मांग की गई। जुलूस, प्रदर्शन में महासभा के जिला संयोजक बाबूराम, भाकपा माले की जिला कमेटी के सदस्य गोपाल मिश्र, देवीदयाल, रामचंद्र वर्मा, नन्हे लाल, छेदालाल, मोहन लाल, राम भरोसे, धर्मपाल आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी