दुर्गा पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम बिखेर रहे छटा

तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव पुरैना तालुके महाराजपुर और गभिया सहराई में चल रही दुर्गा पूजा में दूरदराज से तथा आसपास के गांव से भक्तजन पहुंच रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Oct 2019 07:51 PM (IST) Updated:Mon, 07 Oct 2019 07:51 PM (IST)
दुर्गा पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम बिखेर रहे छटा
दुर्गा पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम बिखेर रहे छटा

संवाद सूत्र, रमनगरा (पीलीभीत)

तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव पुरैना तालुके महाराजपुर और गभिया सहराई में चल रही दुर्गा पूजा में दूरदराज से तथा आसपास के गांव से भक्तजन पहुंच रहे हैं। दोनों गांव में नवदुर्गा पूजा बड़ी धूमधाम से मनाई जाती और मेला का भी आयोजन होता है।

सोमवार सुबह नमामि पूजा में व्रतधारी ग्रामीण और महिलाएं माता के दरबार में पहुंचे और पूजा अर्चना की। दुर्गा पूजा के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बांग्ला नाटक, झांकियां और डांस कंपटीशन का मेला कमेटी द्वारा आयोजन किया गया। बांग्ला नाटक रात के समय दिखाया गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष का कहना है कि हर साल की भांति इस साल भी काफी दूरदराज से आए भक्त आ चुके हैं। आज दशमी पूजा मनाया किया जाएगा जिसमें रात के समय डांस कंपटीशन होगा। डांस कंपटीशन में प्रथम पुस्कार पांच हजार , द्वितीय पुरस्कार तीन और तृतीय पुरस्कार के रूप में दो हजार रुपया दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी