बीसलपुर नगर में जल्द बनाए जाएंगे डलावघर

बीसलपुर नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से उठती दुर्गंध से लोग परेशान हैं। डलावघर बनवाने के लिए उपजिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिकारियों के साथ भ्रमण कर भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द ही डलावघर बनाने का आश्वासन दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Aug 2020 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 21 Aug 2020 06:07 AM (IST)
बीसलपुर नगर में जल्द  बनाए जाएंगे डलावघर
बीसलपुर नगर में जल्द बनाए जाएंगे डलावघर

पीलीभीत,जेएनएन: बीसलपुर नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से उठती दुर्गंध से लोग परेशान हैं। डलावघर बनवाने के लिए उपजिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिकारियों के साथ भ्रमण कर भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द ही डलावघर बनाने का आश्वासन दिया है।

नगर में निकलने वाले घरों से कूड़े का उठान होने के बाद सफाई कर्मचारियों द्वारा उसे डलाव घर न होने के कारण क्षेत्र में सड़कों के किनारे डाल दिया जाता है। बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर बस अड्डे के पास डलाव घर बना देने पर नागरिकों का आक्रोश तेज होने लगा। पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। आएदिन हो रहे प्रदर्शनों से परेशान होकर अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा ने उपजिलाधिकारी चंद्रभानु सिंह व पालिका के जेई मोहम्मद सलमान व आराजी प्रभारी जकील अहमद के साथ बीसलपुर पीलीभीत मार्ग स्थित पीलीभीत बस अड्डे के नजदीक खाली पड़ी भूमि के अलावा चीनी मिल तिराहा के पास पड़ी पालिका की भूमि का निरीक्षण करने के बाद कहा कि इन्ही स्थानों में से किसी का शीघ्र चयन कर वहां डलाव घर का निर्माण कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी