डॉ. रविशरण चौहान का कद बढ़ा 12 राज्यों में चलाएंगे अभियान

निर्मल एवं अविरल गंगा मिशन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के निर्देश पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रवि शरण चौहान को मिशन का राष्ट्रीय आयाम प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। 12 राज्यों के 85 जनपदों में जन जागरण अभियान चलाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 12:10 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 12:10 AM (IST)
डॉ. रविशरण चौहान का कद बढ़ा 12 राज्यों में चलाएंगे अभियान
डॉ. रविशरण चौहान का कद बढ़ा 12 राज्यों में चलाएंगे अभियान

पीलीभीत,जेएनएन : निर्मल एवं अविरल गंगा मिशन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के निर्देश पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रवि शरण चौहान को मिशन का राष्ट्रीय आयाम प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। 12 राज्यों के 85 जनपदों में जन जागरण अभियान चलाएंगे।

डॉ. चौहान वर्तमान में प्रधानाचार्य एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग शारीरिक प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। साथ ही गंगा समग्र मिशन पर कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं। संघ की केंद्रीय कमेटी की ओर से सराहनीय कार्य के लिए पिछले दिनों प्रयागराज में 12 प्रांतों के प्रमुख संघ कार्यकर्ताओं के हुए गंगा समग्र कार्यकर्ता संगम कार्यक्रम में डॉ. चौहान का चयन कर उन्हें आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम को संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कार्यकर्ताओं को निर्मल एवं अविरल गंगा मिशन को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया है। इसी कार्यक्रम में सह सर कार्यवाह डॉक्टर कृष्ण पाल की ओर से डॉ. चौहान को केंद्रीय टोली का आयाम प्रमुख घोषित किया। उन्हें गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक मेरठ, ब्रज, अवध, गोरक्ष, काशी, दक्षिण बिहार, उत्तर बिहार, प्रयागराज समेत 12 राज्यों के 85 जनपदों में गंगा समग्र मिशन का कार्य करने का दायित्व सौंपा गया। प्रयागराज में डॉ. चौहान की ओर से गंगा समग्र मिशन पर प्रदर्शनी लगाई गई थी। निर्मल एवं अविरल गंगा के लिए पौधारोपण, घाटों की स्वच्छता, गंगा जागरण यात्रा, प्राकृतिक खेती कचरा प्रबंधन एवं कचरा परिशोधन विषयों पर बनाए गए चित्रों का संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टोली ने अवलोकन किया।

chat bot
आपका साथी