डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार अस्पताल बैरक महिला बैरक भोजनालय आदि का जायजा लिया। कोरोना प्रोटोकाल के अनुपालन की स्थिति भी देखी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 12:22 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 12:22 AM (IST)
डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

पीलीभीत,जेएनएन : जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार अस्पताल, बैरक, महिला बैरक, भोजनालय आदि का जायजा लिया। कोरोना प्रोटोकाल के अनुपालन की स्थिति भी देखी।

जिलाधिकारी ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। बंदियों ने बैंक से पैसे निकालने की समस्या के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती बीमार बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डॉक्टर को निर्देश देते हुए कहा कि बीमार बंदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी योगेश कुमार, आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी