फिर आया कोहरा, वाहनों की थमी रफ्तार

सुबह फिर अचानक कोहरा आ गया। शहर में आबादी के बीच तो कोहरा का ज्यादा प्रभाव नहीं रहा लेकिन राजमार्गों पर कोहरा घना होने की वजह से वाहनों की रफ्तार थमी रही। चालकों को अपने वाहनों की हेडलाइटें जलाकर अत्यंत धीमी गति से निकलना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 11:53 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 06:05 AM (IST)
फिर आया कोहरा, वाहनों की थमी रफ्तार
फिर आया कोहरा, वाहनों की थमी रफ्तार

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : सुबह फिर अचानक कोहरा आ गया। शहर में आबादी के बीच तो कोहरा का ज्यादा प्रभाव नहीं रहा लेकिन राजमार्गों पर कोहरा घना होने की वजह से वाहनों की रफ्तार थमी रही। चालकों को अपने वाहनों की हेडलाइटें जलाकर अत्यंत धीमी गति से निकलना पड़ा। मंगलवार सुबह भी कोहरा आने की संभावना है। साथ ही 19, 20 को आसमान पर बादल उमड़ेंगे और 21 फरवरी को हल्की बारिश भी होने की संभावना है।

सोमवार को जब लोग सोकर उठे तो हल्का कोहरा दिखा लेकिन जो लोग वाहनों में सवार होकर विभिन्न राजमार्गों पर निकले हुए थे, उन्हें घना कोहरा मिला। ऐसे में सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। क्योंकि कोहरा इतना घना रहा कि ²श्यता काफी घट गई। ऐसे में चालकों को अपने वाहनों की हेडलाइटें जलाकर अत्यंत धीमी गति से चलना पड़ा। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री तथा न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने कहा कि मौसम में इन दिनों उतार-चढ़ाव की वजह से कोहरा आ रहा है। मंगलवार को भी सुबह कोहरा आएगा। इसके अलावा 19 व 20 फरवरी को आसमान पर एक बार फिर बादल उमड़ेंगे और 21 फरवरी को हल्की बारिश भी होने की संभावना है। डॉ. ढाका के अनुसार न्यूनतम तापमान अभी कम है। इन दिनों न्यूनतम तापमान 12 या 13 डिग्री के आसपास रहना चाहिए, जो अभी तक इससे कम चल रहा है। आने वाले दिनों में जब अधिकतम की भांति न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगेगी तो मौसम सामान्य हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी