आसमान पर छाए बादल, बूंदाबांदी

बुधवार को पूरे दिन आसमान पर बादल उमड़ते रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए बादल छंटने लगे थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 11:17 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 11:17 PM (IST)
आसमान पर छाए बादल, बूंदाबांदी
आसमान पर छाए बादल, बूंदाबांदी

पीलीभीत : पूरे दिन आसमान पर बादल उमड़ते रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए बादल छंटने लगे तो धूप खिली, लेकिन फिर सूरज बादलों की ओट में छिप गया। मौसम का मिजाज फिर बदलने से किसानों की ¨चता बढ़ गई है। पिछले दिनों हुई बारिश से तिलहन की फसल को नुकसान पहुंच चुका है। अब और बारिश हुई तो रही बची तिलहन फसल भी खराब हो सकती है।

बुधवार को सुबह से ही आसमान पर बादल उमड़ आए। इसके बाद तेज हवा भी चलने लगी, जिससे वातावरण में ठंड बढ़ गई। पूर्वाह्न करीब 11 बजे बूंदाबांदी होने लगी। मौसम का मिजाज फिर बदलने से किसानों को फसलों की ¨चता सताने लगी। पिछले दिनों हुई तेज बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि होने के परिणामस्वरूप खेतों में पकने को तैयार खड़ी तिलहन की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा था। अब फिर बारिश के आसार बनने पर किसानों को रही बची तिलहन की फसल के साथ ही गेहूं भी खराब हो जाने की आशंका सताने लगी। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र ¨सह ढाका के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री तथा न्यूनतम 11.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन की वजह से पश्चिमी विक्षोभ उठ रहे हैं। इसी वजह से मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है। डॉ. ढाका के मुताबिक गुरुवार को भी आसमान पर बादल उमड़ेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। उनका कहना है कि अब अगर बारिश हुई तो गेहूं की फसल को भी नुकसान हो सकता है। पिछले दिनों अनेक किसानों ने अपने गेहूं के खेतों की ¨सचाई कर दी। इसके तुरंत बाद बारिश हो जाने से फसल में पानी अधिक हो गया। इससे कहीं कहीं गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी।

chat bot
आपका साथी