आठवें दिन खुला मंडी गेट, 18 ट्रालियों को मिला प्रवेश

बीसलपुर मंडी समिति का गेट आठवें दिन खोला गया जिसके बाद 18 ट्रैक्टर ट्रालियों को अंदर लिया गया है। लेकिन मंडी परिसर के क्रय केंद्रों पर धान की तौल अभी भी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। जिसके चलते क्षेत्रीय किसान परेशान हैं। कई दिनों के इंतजार के बाद भी तौल नहीं हो पा रही है। इस बीच नोडल अफसर ने क्रय केंद्रों पर तौल का जायजा लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 01:11 AM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 01:11 AM (IST)
आठवें दिन खुला मंडी गेट, 18 ट्रालियों को मिला प्रवेश
आठवें दिन खुला मंडी गेट, 18 ट्रालियों को मिला प्रवेश

पीलीभीत,जेएनएन : बीसलपुर मंडी समिति का गेट आठवें दिन खोला गया, जिसके बाद 18 ट्रैक्टर ट्रालियों को अंदर लिया गया है। लेकिन मंडी परिसर के क्रय केंद्रों पर धान की तौल अभी भी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। जिसके चलते क्षेत्रीय किसान परेशान हैं। कई दिनों के इंतजार के बाद भी तौल नहीं हो पा रही है। इस बीच नोडल अफसर ने क्रय केंद्रों पर तौल का जायजा लिया है।

स्थानीय मंडी परिसर में प्रशासन की ओर से सात धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। धान क्रय केंद्रों पर धान लेकर आने वाले कृषकों की संख्या अत्यधिक बढ़ जाने और उनके धान में नमी होने के कारण तौल धीमी गति से हो रही है। जिसके कारण मंडी में सभी क्रय केंद्रों के सामने धान को सुखाने के बाद उनकी तौल शुरू हुई। इसी बीच तमाम किसान अपना धान क्रय करने के लिए केंद्र पर आ गए। जिसके कारण धान क्रय केंद्रों पर तौलने की गति धीमी पड़ गई। मंडी में चारों और धान के बड़े-बड़े ढेर लग गए थे। इस समस्या को हल करने के लिए एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने मंडी गेट में ताला डलवा कर पहले मंडी में फैले हुए किसानों के दानों को चलाने का निर्देश दिया। गुरुवार को आठवें दिन मंडी गेट पर डेरा डाले किसानों के अट्ठारह ट्रैक्टर ट्रालियों को अंदर लेकर सभी सात धान क्रय केंद्रों पर तौल कराई जा रही है। इसी बीच मंडी में आए नोडल अधिकारी रामदास ने केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्रों के सामने पड़े किसानों के धान को शीघ्रता से तौलने क के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने केंद्रों पर मौजूद किसानों से क्रय केंद्रों पर हो रही दिक्कत के बारे में जानकारी ली। किसानों ने उन्हें बताया कि उन्हें केवल अपने धान तौलवाने की ही परेशानी हो रही है।

chat bot
आपका साथी