जिला पंचायत के 22 सदस्य पद आरक्षित

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला पंचायत के सदस्य पदों की सीटों के लिए नई आरक्षण व्यवस्था घोषित कर दी गई है। जिला पंचायत सदस्य के कुल 34 पदों में 22 पदों को आरक्षित घोषित किया गया हैजबकि 12 सदस्य पद अनारक्षित घोषित किए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार की शाम घोषित आरक्षण सूची के तहत जिला पंचायत सदस्य के सात पदों को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह छह पदों को पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। अनुसूचित जाति की महिला के लिए दो अनुसूचित जाति के लिए चार पिछड़ी जाति की महिला के लिए तीन पद आरक्षित किए गए हैं। आरक्षण सूची जारी होने के बाद ही जनपद में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हालांकि आरक्षण सूची से कई दावेदारों के चेहरे लटक गए हैं जो लोग अपने मनमुताबिक चुनाव लड़ने की रणनीति बनाए हुए थे। वहीं कई दावेदारों के चेहरे पर आरक्षण से चमक आ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 11:09 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 11:09 PM (IST)
जिला पंचायत के 22 सदस्य पद आरक्षित
जिला पंचायत के 22 सदस्य पद आरक्षित

पीलीभीत,जेएनएन : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला पंचायत के सदस्य पदों की सीटों के लिए नई आरक्षण व्यवस्था घोषित कर दी गई है। जिला पंचायत सदस्य के कुल 34 पदों में 22 पदों को आरक्षित घोषित किया गया है,जबकि 12 सदस्य पद अनारक्षित घोषित किए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार की शाम घोषित आरक्षण सूची के तहत जिला पंचायत सदस्य के सात पदों को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह छह पदों को पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। अनुसूचित जाति की महिला के लिए दो, अनुसूचित जाति के लिए चार, पिछड़ी जाति की महिला के लिए तीन पद आरक्षित किए गए हैं। आरक्षण सूची जारी होने के बाद ही जनपद में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हालांकि आरक्षण सूची से कई दावेदारों के चेहरे लटक गए हैं, जो लोग अपने मनमुताबिक चुनाव लड़ने की रणनीति बनाए हुए थे। वहीं कई दावेदारों के चेहरे पर आरक्षण से चमक आ गई है। गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद इस बार अनारक्षित घोषित किया गया है। विगत पंद्रह साल बाद यहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पुरुषों को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। जिला पंचायत के वार्ड आरक्षण की स्थिति निर्वाचन क्षेत्र वार्ड नंबर आरक्षण

पूरनपुर एक महिला

पूरनपुर दो महिला

पूरनपुर तीन अनारक्षित

पूरनपुर चार अनारक्षित

पूरनपुर पांच अनुसूचित जाति

पूरनपुर छह पिछड़ी जाति

पूरनपुर सात अनारक्षित

पूरनपुर आठ महिला

पूरनपुर नौ पिछड़ी जाति महिला

पूरनपुर 10 अनारक्षित

पूरनपुर 11 अनारक्षित

मरौरी 12 अनुसूचित जाति

मरौरी 13 अनारक्षित

मरौरी 14 महिला

मरौरी 15 पिछड़ी जाति महिला

मरौरी अमरिया 16 अनारक्षित

अमरिया 17 महिला

अमरिया 18 अनारक्षित

अमरिया 19 पिछड़ी जाति

अमरिया 20 अनारक्षित

ललौरीखेड़ा 21 पिछड़ी जाति

ललौरीखेड़ा 22 पिछड़ी जाति

ललौरीखेड़ा 23 पिछड़ी जाति महिला

ललौरीखेड़ा बरखेड़ा 24 महिला

बरखेड़ा 25 पिछड़ी जाति

बरखेड़ा 26 पिछड़ी जाति

बरखेड़ा बीसलपुर 27 अनुसूचित जाति महिला

बीसलपुर 28 अनुसूचित जाति

बीसलपुर 29 अनुसूचित जाति महिला

बीसलपुर 30 अनारक्षित

बीसलपुर बिलसंडा 31 अनुसूचित जाति

बिलसंडा 32 महिला

बिलसंडा 33 अनारक्षित

बिलसंडा 34 अनारक्षित

chat bot
आपका साथी