युवक ने महिला को दुष्कर्म के इरादे से दबोचा

संवाद सहयोगी पूरनपुर (पीलीभीत) : मामूली विवाद में गांव के युवक ने महिला पिटाई कर दी। बात यहीं खत्म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jul 2017 07:22 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jul 2017 07:22 PM (IST)
युवक ने महिला को दुष्कर्म के इरादे से दबोचा
युवक ने महिला को दुष्कर्म के इरादे से दबोचा

संवाद सहयोगी पूरनपुर (पीलीभीत) : मामूली विवाद में गांव के युवक ने महिला पिटाई कर दी। बात यहीं खत्म नहीं हुई जब महिला जानवरों को चारा डालने गई तो उसे अकेला पाकर दुष्कर्म करने की नियत से दबोच लिया। चीख-पुकार पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने बताया कि गांव का ही युवक ज्वाला प्रसाद मामूली विवाद होने पर मारपीट करने लगा। कोतवाली पहुंचकर आरोपी की शिकायत की तो आरोपी ज्वाला प्रसाद ने पति को रास्ते में रोककर समझौता करने का दबाव बनाने लगा। पति ने समझौता नहीं किया तो वह रंजिश मानने लगा। वह जब जानवरों के लिए चारा डालने गई तो आरोपी ने दुष्कर्म करने की नियत से दबोच लिया। शोर शराबा करने पर मौके पर जमा लोगों को देख आरोपी युवक मौके से भाग गया। पुलिस ने युवक को माधोटांडा पूरनपुर रेलवे क्रॉ¨सग के पास से गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी