पंद्रह जगह बने शेल्टर होम, सभी खाली

नगर के प्रमुख महाविद्यालय और स्कूलों समेत 15 जगह शेल्टर होम बनाए गए हैं। करीब 800 लोगों के रूकने की व्यवस्था की गई है। करीब तीन सौ की संख्या में लोग रूकने के बाद घरों को रवाना हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 May 2020 11:33 PM (IST) Updated:Wed, 20 May 2020 06:09 AM (IST)
पंद्रह जगह बने शेल्टर होम, सभी खाली
पंद्रह जगह बने शेल्टर होम, सभी खाली

संस,पूरनपुर (पीलीभीत) : नगर के प्रमुख महाविद्यालय और स्कूलों समेत 15 जगह शेल्टर होम बनाए गए हैं। करीब 800 लोगों के रूकने की व्यवस्था की गई है। करीब तीन सौ की संख्या में लोग रुकने के बाद घरों को रवाना हुए हैं।

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तहसील स्तर पर भी व्यापक तैयारियां की गई है जिससे किसी भी समय इस बीमारी से लोगों को सुरक्षित किया जा सके। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लक्ष्य महाविद्यालय, लकी चिल्ड्रन स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, गुरुनानक इंटर कालेज समेत 15 जगह शेल्टर होम बनाए गए हैं। पिछले दिनों इन शेल्टर होम में बिहार के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से आए लोगों को रोका गया था। प्रदेश के कई जिलों में रहने वाले लोगों को 14 दिन रोकने के बाद घर भेज दिया गया था। बिहार के लोगों को अनुमति न मिलने से वह डेढ़ माह तक शेल्टर होम में रुके थे। नायब तहसीलदार अनुराग सिंह ने बताया कि जिन स्थानों पर शेल्टर होम बनाया गया है वहां व्यवस्थाएं शासन की तरफ से सभी व्यवस्थाएं मुक्कमल हैं। ग्रांट से वहां रूकने वाले लोगों को भोजन कराया जाता है। तीन सौ के करीब लोग रोके जा चुके हैं और आठ सौ लोगों की 15 शेल्टर होम में रुकने की व्यवस्था है। वर्तमान में किसी भी शेल्टर होम में कोई व्यक्ति नहीं है।

chat bot
आपका साथी