गांव-गांव में बताएंगी महिला उत्थान की योजनाएं

जासं, पीलीभीत : समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव व जिले की पर्यवेक्षक रीता आर्या ने कहा कि महिला का

By Edited By: Publish:Sat, 30 May 2015 05:26 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2015 05:26 PM (IST)
गांव-गांव में बताएंगी महिला उत्थान की योजनाएं

जासं, पीलीभीत : समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव व जिले की पर्यवेक्षक रीता आर्या ने कहा कि महिला कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं एवं नीतियों का गांवों में भ्रमण कर प्रचार करें। सरकार की ओर से महिला उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। लोगों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी दें।

शनिवार को अपराह्न पार्टी के जिला कार्यालय पर संगठन की समीक्षा करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि सपा के शासन में महिलाओं की सुरक्षा, उनके आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पदों पर महिलाएं आसीन हैं। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुटने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने कहा कि महिलाओं, किसानों, नौजवानों और मजदूरों के हित साधने का कार्य सपा सरकार ने किया है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने में सरकार ने पूरी तत्परता दिखाई है। सपा जिलाध्यक्ष आनंद ¨सह यादव ने कहा कि कन्या विद्या धन, पढ़ें बेटियां, बढ़ें बेटियां, हमारी बेटी उसका कल जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी की सरकार ने महिला हितों पर इतना ध्यान कभी नहीं दिया, जितना सपा की सरकार दे रही है। बैठक का संचालन महिला सभा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सक्सेना ने किया। इस मौके पर रेखा ¨सह, गीता गुप्ता,शीला गंगवार समेत अन्य कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी