स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स पहुंची बालक व बालिका वर्ग की कुश्ती टीम

शहीद विजय ¨सह पथिक स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में सोमवार से प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी टीमों का आना शुरू हो गया। शाम तीन बजे तक करीब दर्जन भर से अधिक जनपदों की टीमें स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स पहुंच चुकी है। बाकी टीमें भी देर रात तक यहां पहुंचने की उम्मीद है। गौतमबुद्ध नगर कुश्ती संघ के अध्यक्ष यशवीर नागर ने बताया कि 21 से 23 जनवरी तक इस प्रतियोगिता में करीब आठ सौ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण ¨सह मंगलवार को स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने आएंगे। अभी तक यहां नंदनीनगर, गोरखपुर, गोंडा, बहराइच, लखनऊ, प्रयागराज, जौनपुर से अंडर-17 से अंडर-20 आयु वर्ग की टीमें पहुंच चुकी है। बाक्स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 07:37 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 07:37 PM (IST)
स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स पहुंची बालक व बालिका वर्ग की कुश्ती टीम
स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स पहुंची बालक व बालिका वर्ग की कुश्ती टीम

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : शहीद विजय ¨सह पथिक स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में सोमवार से प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए टीमों का आना शुरू हो गया। शाम तीन बजे तक करीब दर्जन भर से अधिक जनपदों की टीमें स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स पहुंच चुकी है। बाकी टीमें के भी देर रात तक पहुंचने की उम्मीद है। गौतमबुद्ध नगर कुश्ती संघ के अध्यक्ष यशवीर नागर ने बताया कि 21 से 23 जनवरी तक प्रतियोगिता में करीब आठ सौ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण ¨सह मंगलवार को स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने आएंगे। अभी तक यहां गोरखपुर, गोंडा, बहराइच, लखनऊ, प्रयागराज, जौनपुर से अंडर-17 से अंडर-20 आयु वर्ग की टीमें पहुंच चुकी है। बाक्स

स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में ही की गई है ठहरने की व्यवस्था

आयोजकों ने खिलाड़ियों के ठहरने के लिए स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स परिसर में ही व्यवस्था की है। एडमिन ब्लॉक में पहली मंजिल पर एक हॉल में बालिका वर्ग की खिलाड़ियों को रखा गया है। वहीं भूतल पर बालक वर्ग के खिलाड़ियों को रखा गया है। हालांकि आयोजकों की तरफ से खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर लापरवाही बरती गई। तड़के सुबह यहां पहुंचने वाले बालक वर्ग के खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बालक वर्ग के खिलाड़ियों को स्वी¨मग पूल एरिया में सोने के लिए भेज दिया गया। बाक्स

नहीं किए गए हैं सुरक्षा के इंतजाम

प्रदेश स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स के चंद सुरक्षा गार्ड के कंधों पर ही सुरक्षा की जिम्मेदारी डाल दी गई। हालांकि आयोजकों से बात की गई तो आयोजक सदस्य रणजीत पहलवान ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता शुरू होने से पहले सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस विभाग से मदद मांगी गई है।

chat bot
आपका साथी