चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

जासं ग्रेटर नोएडा जल रक्षा पर्यावरण सुरक्षा अभियान के क्रम में सोमवार को सामाजिक संगठन मि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 08:21 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 08:21 PM (IST)
चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक
चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

जासं, ग्रेटर नोएडा : जल रक्षा पर्यावरण सुरक्षा अभियान के क्रम में सोमवार को सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने सुथ्याना गांव में जल पंचायत का आयोजन किया। बैठक में पर्यावरणविद विक्रांत तोंगड़ ने जल बचाने के लिए इसकी बर्बादी रोकने की अपील की। उम्मीद संस्था के संयोजक डॉक्टर देवेंद्र नागर ने कहा कि भू-जल का स्तर हर वर्ष नीचे जा रहा है, जो भविष्य में जल संकट के संकेत है। भूजल के स्त्रोतों को पुनर्जीवित करना होगा। जल पंचायत की अगुवाई कर रहे महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डॉक्टर राहुल वर्मा ने कहा कि पर्यावरण व भूजल सरंक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित करने की जरूरत है। बैठक में अनिल भाटी, जागेश चौधरी, विकास तोंगड़, रणवीर चौधरी, कपिल गुर्जर, विजय तंवर, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी