अधिकारियों को ट्वीट, बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग

जासं ग्रेटर नोएडा ट्रांसपोर्टर के बेटे के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने के मामले में पीड़ित ने पुलिस के आलाधिकारियों को ट्वीट किया है। कहा है कि जिले में कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के बाद भी अधिकारी खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। नोएडा में रहने वाले सुधीर अवाना ट्रांसपोर्टर हैं। बीते 18 जून को कुछ बदमाशों ने उनके बेटे की कार का पीछा किया था। ग्रेटर नोएडा के रामपुर बाजार के पास बदमाशों ने आकाश की कार को घेर लिया था। बदमाशों ने हवाई फायरिग और आकाश की पिटाई की थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर बीटा दो कोतवाली पुलिस ने सुमित यादव सौरभ यादव व अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:15 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 09:15 PM (IST)
अधिकारियों को ट्वीट, बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग
अधिकारियों को ट्वीट, बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग

जासं, ग्रेटर नोएडा : ट्रांसपोर्टर के बेटे के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने के मामले में पीड़ित ने पुलिस के आलाधिकारियों को ट्वीट किया है। कहा है कि जिले में कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के बाद भी अधिकारी खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। नोएडा में रहने वाले सुधीर अवाना ट्रांसपोर्टर हैं। बीते 18 जून को कुछ बदमाशों ने उनके बेटे की कार का पीछा किया था। ग्रेटर नोएडा के रामपुर बाजार के पास बदमाशों ने आकाश की कार को घेर लिया था। बदमाशों ने हवाई फायरिग और आकाश की पिटाई की थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर बीटा दो कोतवाली पुलिस ने सुमित यादव, सौरभ यादव व अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

दो आरोपियों को न्यायालय ने दी जमानत जासं, ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। न्यायालय ने बृहस्पतिवार को दोनों को जमानत दे दी। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार नहीं किया था। बल्कि मौके से गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने दोनों का नाम पुलिस के सामने लिया था। देवला गांव में रहने वाले अरविद से पांच जून को बदमाशों ने लूट की थी। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी थी। घेराबंदी कर पुलिस ने राहुल नाम के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपित के पास से लूटा गया मोबाइल व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की थी। दावा किया था कि आरोपित से मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश फरार हो गए थे। पूछताछ के दौरान राहुल ने उनका नाम फुकरान व श्याम बताया था। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। दोनों की जमानत के लिए उनके अधिवक्ता ने अपील दायर की थी। अधिवक्ता ने कहा दोनों के पास से लूट का कोई भी सामान बरामद नहीं हुआ। साथ ही मुठभेड़ में कोई पुलिसकर्मी भी घायल नहीं हुआ था। आरोप लगाया कि पुलिस ने दोनों को झूठा फंसा दिया। दोनों पक्ष के अधिवक्ता को सुनने के बाद न्यायलय ने आरोपितों को जमानत दे दी।

chat bot
आपका साथी