मोदी के नेतृत्व में देश हुआ ताकतवर

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा प्रकोष्ठ (भाजयुमो) ने वेबिनार के जरिये जारचा मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। भाजयुमो के प्रदेश सचिव व जारचा मंडल के प्रभारी सतेंद्र नागर ने कार्यकर्ताओं के अलावा गांव के लोगों के साथ वेबिनार से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में एतिहासिक फैसले लिए गए। इससे देश ताकतवर बना है। जम्मू-कश्मीर की वर्षो पुरानी समस्या का समाधान किया गया। आजादी के बाद से कोई सरकार अनुच्छेद 370 को हटाने की हिम्मत नहीं दिखा पाई। प्रधानमंत्री मोदी ने एतिहासिक निर्णय लेते हुए अनुच्छेद 370 को हटाने का काम किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jun 2020 08:18 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jun 2020 08:18 PM (IST)
मोदी के नेतृत्व में देश हुआ ताकतवर
मोदी के नेतृत्व में देश हुआ ताकतवर

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा प्रकोष्ठ (भाजयुमो) ने वेबिनार के जरिये जारचा मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। भाजयुमो के प्रदेश सचिव व जारचा मंडल के प्रभारी सतेंद्र नागर ने कार्यकर्ताओं के अलावा गांव के लोगों के साथ वेबिनार से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में एतिहासिक फैसले लिए गए। इससे देश ताकतवर बना है। जम्मू-कश्मीर की वर्षो पुरानी समस्या का समाधान किया गया। आजादी के बाद से कोई सरकार अनुच्छेद 370 को हटाने की हिम्मत नहीं दिखा पाई। प्रधानमंत्री मोदी ने एतिहासिक निर्णय लेते हुए अनुच्छेद 370 को हटाने का काम किया।

कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर व पार्टी जिलाध्यक्ष विजय भाटी भी जुड़े। विधायक ने मोदी सरकार की तीन तलाक, समान नागरिकता कानून समेत अन्य उपलब्धियों को जनता को बताया। योगी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई गई। उन्होंने कार्यकर्ता और आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी में शारीरिक दूरी का पालन, घर से बाहर निकलते ही मास्क का प्रयोग, नियमित अंतराल पर हाथों को साबुन से धोना अथवा सैनिटाइज करना बचाव का सबसे कारगर हथियार है। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि भाजपा शासनकाल में कई विकास कार्य हुए हैं। कार्यकर्ता जनता को इस कार्यों से अवगत कराए, ताकि उन्हें पता लगे कि सरकार ने उनके हितों के लिए क्या कार्य किए हैं। इस मौके पर जारचा मंडल अध्यक्ष विचित्र तोमर, गोविदा चौधरी, चंद्रमणि भारद्वाज, ज्ञानेंद्र कुमार व रणधीर राणा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी