शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित ने किया कोर्ट में समर्पण

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : दिल्ली की रहने वाली युवती से शादी का झांसा देकर दो महीने तक दुष्कर्म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Apr 2018 06:49 PM (IST) Updated:Tue, 03 Apr 2018 06:49 PM (IST)
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित ने किया कोर्ट में समर्पण
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित ने किया कोर्ट में समर्पण

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : दिल्ली की रहने वाली युवती से शादी का झांसा देकर दो महीने तक दुष्कर्म करने के आरोपित ने जिला न्यायालय में समर्पण कर दिया है। हाइकोर्ट से राहत नहीं मिलने पर आरोपित ने कोर्ट में समर्पण किया है। आरोपित ने गत दिनों हाइकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक को लेकर अर्जी दाखिल की थी, जो कि खारिज कर दी गई थी।

दिल्ली निवासी युवती ने 28 फरवरी को अपनी कंपनी में पार्टनर शैलेश शर्मा पर शादी का झांसा देकर दो महीने तक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बिसरख कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक महीने बाद भी आरोपित को बिसरख पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। आरोपित ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने और थाने में दर्ज रिपोर्ट को रद कराने की अर्जी इलाहाबाद हाई कोर्ट में दाखिल की थी। अर्जी को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था। हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर आरोपित शैलेश शर्मा ने मंगलवार को जिला न्यायालय में समर्पण कर दिया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। बिसरख पुलिस जल्द ही आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पीड़िता इस मामले में पहले ही अपने बयान दर्ज करा चुकी है।

chat bot
आपका साथी