पुलिस से झड़प के बाद हिरासत में सपा कार्यकर्ता

ग्रेटर नोएडा किसानों के समर्थन में सूरजपुर स्थित पार्टी कार्यालय से पदयात्रा निकाल रहे सपा कार्यकर्ताओं तथा पुलिस के बीच झड़प हुई। इसके बाद लगभग 50 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कई घंटे तक पुलिस लाइन में रखने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Dec 2020 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 07 Dec 2020 07:29 PM (IST)
पुलिस से झड़प के बाद हिरासत में सपा कार्यकर्ता
पुलिस से झड़प के बाद हिरासत में सपा कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: किसानों के समर्थन में सूरजपुर स्थित पार्टी कार्यालय से पदयात्रा निकाल रहे सपा कार्यकर्ताओं तथा पुलिस के बीच झड़प हुई। इसके बाद लगभग 50 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कई घंटे तक पुलिस लाइन में रखने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

सपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार भी शामिल हुए। अखिलेश कटियार ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र एवं राज्य की सरकार किसानों का शोषण कर रही है। बीर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्नदाता पर जुल्म किए जा रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार भाटी ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को निदान करने की बजाय उन्हें पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है। वरिष्ठ नेता सुधीर भाटी ने कहा कि सपा किसी भी हालात में किसानों का साथ नहीं छोड़ने वाली।

पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद्र नागर ने कहा कि सरकार किसानों से उनकी जमीन का मालिकाना हक छीनना चाहती है। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक नागर ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। श्याम सिंह भाटी ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इस मौके पर नरेंद्र नागर, कृशांत भाटी, नवीन भाटी, सुभाष भाटी, कपिल सैफी, औरंगजेब अली, सुधीर तोमर, इंद्र प्रधान, जगबीर नंबरदार, जतन भाटी, सुनील भाटी, हैप्पी पंडित, अनीस अहमद, अकबर खान, दीपक नागर, कुंवर नादिर, शैलेंद्र भाटी, कुलदीप भाटी, कर्मवीर गुर्जर, विनोद लोहिया, वकील सिद्दीकी, विपिन नागर, जय यादव, अमित रौनी, लोकेश चौधरी, विकास यादव, शौकत अली चेची, मनोज शर्मा, राहुल अवाना, प्रशांत भाटी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी