शारदा में भर्ती मरीजों ने दूसरे अस्पताल जाने से किया मना

जासं ग्रेटर नोएडा शारदा में भर्ती कोरोना के बिना लक्षण वाले वाले मरीजों ने नोएडा सेक्टर-125 में बनाए गए टाटा के कोविड अस्पताल में जाने से मना कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार को इनको भेजने के लिए एंबुलेंस तक मंगाई थी। इसके बावजूद ये जाने को तैयार नहीं हुए। इनकी संख्या करीब 20 बताई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 10:26 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 10:26 PM (IST)
शारदा में भर्ती मरीजों ने दूसरे अस्पताल जाने से किया मना
शारदा में भर्ती मरीजों ने दूसरे अस्पताल जाने से किया मना

जासं, ग्रेटर नोएडा : शारदा में भर्ती कोरोना के बिना लक्षण वाले वाले मरीजों ने नोएडा सेक्टर-125 में बनाए गए टाटा के कोविड अस्पताल में जाने से मना कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार को इनको भेजने के लिए एंबुलेंस तक मंगाई थी। इसके बावजूद ये जाने को तैयार नहीं हुए। इनकी संख्या करीब 20 बताई जा रही है।

गौरतलब है कि नोएडा सेक्टर-125 में टाटा का कोविड अस्पताल तैयार हो गया है। यह एल-1 श्रेणी यानी बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों को भर्ती किया जाना है। ऐसे में शारदा में भर्ती 20 बिना लक्षणों वाले मरीजों को टाटा अस्पताल में शिफ्ट किया जाना था। जबकि, शारदा एल-3 श्रेणी का अस्पताल है। यहा पर केवल कोरोना से संक्रमित गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाना है। जब इन मरीजों को पता चला कि इनको दूसरे अस्पताल भेज रहे हैं, तो इन्होंने जाने से मना कर दिया। अस्पताल के नोडल अफसर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मरीजों को समझाया जा रहा है। वहा भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।

chat bot
आपका साथी