दहेज हत्या के आरोपितों की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा ईकोटेक- तीन कोतवाली क्षेत्र स्थित हल्दौनी गांव में दहेज के ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Sep 2020 08:32 PM (IST) Updated:Thu, 03 Sep 2020 08:32 PM (IST)
दहेज हत्या के आरोपितों की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
दहेज हत्या के आरोपितों की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : ईकोटेक- तीन कोतवाली क्षेत्र स्थित हल्दौनी गांव में दहेज के लिए हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस फरार आरोपितों की तलाश कर रही है। दहेज हत्या के मामले में स्कूल संचालक पति व सास को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में स्वजन की तहरीर पर ससुराल पक्ष के कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को पति व सास को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

बता दें कि छिजारसी के रहने वाले नितिन शर्मा की बहन पूजा उर्फ नंदिनी की शादी वर्ष 2014 में हल्दौनी गांव निवासी सचिन उर्फ मोनू के साथ हुई थी। सचिन गांव में ही स्थित स्कूल का संचालक है। आरोप है कि शादी के बाद से दहेज को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। कई बार तबीयत खराब होने पर ससुराल पक्ष ने पूजा का उपचार भी नहीं कराया। मायके जाकर उसे उपचार कराना पड़ता था। उसके कूल्हे की हड्डी भी गल गई थी। इन बातों को लेकर मंगलवार रात भी विवाद हुआ और कुछ देर बाद पूजा कमरे में पंखे से लटकी हुई मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने मामले में मौके से महिला के पति व सास सुधा को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी