पुलिस पर लगाया आरोपितों को बचाने का आरोप

पुलिस का कहना है कि पूर्व में मामला दर्ज हो चुका है। अब परिजन के बयान होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 09:05 PM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 05:03 AM (IST)
पुलिस पर लगाया आरोपितों को बचाने का आरोप
पुलिस पर लगाया आरोपितों को बचाने का आरोप

जासं, ग्रेटर नोएडा : इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में गार्ड की गोली से मारे गए चंद्रप्रताप के भाई ने पुलिस पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। मांग की है कि आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व एक फैक्ट्री में गार्ड ने चोर समझकर एक व्यक्ति को गोली मार दी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। चचेरे भाई अभय सिंह का कहना है कि चंद्रप्रताप ने फैक्ट्री में लगभग 12 साल तक नौकरी की थी, जिसके कागज हैं। जिस गार्ड ने गोली मारी है, उसके पास अक्सर बैठता था। कंपनी प्रबंधन व गार्ड ने शव की पहचान भी नहीं की। पुलिस का कहना है कि पूर्व में मामला दर्ज हो चुका है। अब परिजन के बयान होंगे।

chat bot
आपका साथी